{"_id":"571bc7784f1c1b0f6c8b4ca1","slug":"tempo-rammed-into-slum-killing-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में घुुसा टेंपो, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गी में घुुसा टेंपो, मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ पट्टी में टेंपो घुसने से बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन निकलने से पहले ही एक घर से मासूम की किलकारियां छिन गयी। नशे में धुत चालक ने टेंपो झुग्गी में घुसा दिया। इससे वहां सो रही दो साल की बच्ची की कुचलने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन महिलाएं घायल हो गई।
लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चालक को पकड़ कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन में बंद फाटक के बराबर में परिवार के साथ झुग्गी में रहने वाला विजय मजदूरी के लिए पंजाब गया हुआ था। घर में पत्नी मौसम, दो साल की बेटी खुशी के अलावा परिवार की ही कुछ महिलाएं रह रही है।
शनिवार की सुबह इस घर पर काल बनकर टूटी। सवेरे करीब साढ़े चार बजे जब महिलाएं और छोटी बच्ची झुग्गी में सो रहे थे तभी शादी का काम निपटाकर लौट रहे टेंपो चालक ने अनियंत्रित होने पर टेंपो विजय की झुग्गी में घुसा दिया। झुग्गी टूटने के साथ ही भीतर सो रही विजय की दो वर्षीय बेटी खुशी, उसकी मां मौसम समेत 70 वर्षीय रसभरी पत्नी शिव कुमार तथा 22 वर्षीय तेरसा पत्नी विकास टेंपो की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में वृद्धा की एक टांग टूटी गई। अचानक हुए इस हादसे से मची चीत्कार पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक नशे में धुत था, इसी कारण यह हादसा हुआ। उसे पकड़ कर कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सौंपा दयिा गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर विजय भी पंजाब से लौट आया था। इंस्पेक्टर एसके दुबे ने बताया कि टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।