फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager's throat slit in courtship

प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला रेतकर हत्या

Thu, 10 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager's throat slit in courtship
प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किशोरी की लाश बुधवार सुबह गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर और रसूलपुर पापडे़की के बीच में एक बाग में पड़ी मिली। शव के पास से कत्ल में इस्तेमाल छुरा और चाट के लिए इस्तेमाल होने वाली थैली मिली है।
विज्ञापन


किशोरी के गले में एक दुपट्टा भी बंधा मिला है। छानबीन में पता चला कि यह किशोरी शहर के आलमपुरा मुहल्ले की रहने वाली है। घटना के बाद पिता की ओर से मुहल्ले के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अभी तक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है।
विज्ञापन


गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर और रसूलपुर पापडे़की के जंगल के बीच एक बाग में बुधवार सुबह करीब 14 साल की किशोरी की छुरे से रेती गई लाश मिली । सुबह कुछ ग्रामीण घास काटने निकले तो रुड़की निवासी एक व्यक्ति के बाग में गर्दन रेती गई लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लाश के पास ही एक छुरा और चाट से सनी खाली थैली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का कत्ल उसी छुरी से गर्दन रेत कर किया गया था। उसी का दुपट्टा भी गले से बंधा मिला। थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और अन्य पुलिस टीम छानबीन ही कर रही थी कि खान आलमपुरा निवासी रईस अहमद और अन्य परिजन थाना जनकपुरी पहुंचे और मंगलवार शाम से लापता किशोरी के बारे में तहरीर देने पहुंचे।

इसी बीच, जनकपुरी और गागलहेड़ी पुलिस के संपर्क के बाद इन परिजनों को किशोरी की लाश दिखाई गई। रईस अहमद ने उसकी पहचान अपनी 14 वर्षीय बेटी आरजू के रूप में की। किशोरी की हालत देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस के मुताबिक किशोरी की गला रेतकर हत्या की गई है।

गले से लिपटा दुपट्टा भी मिला है। हो सकता है कि गला रेतने से पहले घोटने का प्रयास किया गया हो। पिता की ओर से मुहल्ले के ही दो युवकों पर बेटी ले जाने और हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजन रेप की भी आशंका जता रहे हैं। पिता और मुहल्ले के कुछ लोगों से बातचीत के बाद ही पुलिस ने खान आलमपुरा से  दो आरोपियों को  हिरासत में ले लिया।

घर से दवा लेने बाजार गई थी बेटी
रईस अहमद ने बताया कि वह खान आलमपुरा का रहने वाला है और बैंड बाजा बजाने का काम करता है। उसने बताया कि आरजू और मानसिक रूप से कमजोर छोटी बहन दवा लेने के लिए मंगलवार शाम बाजार गई थी।

उसके बाद आरजू घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद मुहल्ले की वसीम और आस मोहम्मद ने उसे बताया कि उसकी बेटी को उन्होंने मुहल्ले में ही राहत वाली गली का रहने वाला गुलजार और मंदिर वाली गली निवासी आसिफ के साथ बाइक पर गागलहेड़ी की ओर जाते हुए देखा था। रात भर उसे ढूंढने के बाद सुराग नहीं मिला तो जनकपुरी में किशोरी की बरामदगी की तहरीर देने पहुंचे थे। मगर बेटी मिलने की बजाय उसकी लाश की सूचना मिली।

घटना से पहले कैलाशपुर में खाई होगी चाट
- थाना पुलिस का मानना है कि घटना को अंजाम देने से पहले इन युवकों ने किशोरी को कैलाशपुर में चाट भी खिलाई है और उसके बाद उसे जंगल की ओर ले गए। बता दें कि कैलाशपुर में एक दुकान की चाट काफी मशहूर है और यहां सहारनपुर से लेकर देहरादून तक के प्रेमी जोड़े चाट पार्टी के लिए पहुंचते हैं। ये युवक भी किशोरी को बहलाकर चाट वाली दुकान पर लेकर गए।

एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे दोनों युवक
थाना गागलहेड़ी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि खान आलमपुरा निवासी आरोपी आसिफ और गुलजार एक दूसरे पर ही किशोरी की हत्या करने के आरोप लगाते रहे। यह भी पता चला है कि दोनों किशोरी से मुहब्बत करने का दावा कर रहे हैं। शायद इसी के चक्कर में इस किशोरी की जिंदगी छीन ली गई।


जल्द होगा पूरा खुलासा : एसपी सिटी
एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि किशोरी की गला रेतकर हत्या के मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना पता चला है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed