{"_id":"5a2d7ab94f1c1bc45b8bb359","slug":"tantric-reached-police-post-after-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर पुलिस चौकी पहुंचा तांत्रिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर पुलिस चौकी पहुंचा तांत्रिक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या पर आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पत्नी के चरित्र पर संदेह, कोई काम नहीं करने और हर समय तंत्र क्रिया मेें लगने रहने पर पत्नी के टोक ने पर तांत्रिक शाहनवाज ने अपनी पत्नी नगमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घटना के प्रत्यक्षदर्शी अपने छह साल के बेटे अली को गोद में लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया।
अपने जुर्म का इकबाल करते हुए उसने बताया कि नगमा का चाल चलन सही नहीं था, जिसकी वजह से उसने हत्या की है। घटना शनिवार रात करीब दस बजे थाना कुतुबशेर के गांव मानकमऊ में हुई। शाहनवाज मोहल्ला गोटेशाह का रहने वाला है और करीब 14 वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव मानकमऊ निवासी नगमा पुत्री अमीर हसन से हुई थी।
पिछले कुछ समय से ये दोनों अपने दो पुत्रों के साथ मानकमऊ में सितारा मस्जिद के पास किराये के मकान में रह रहे थे। शनिवार की रात दस बजे शाहनवाज ने नगमा की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। दूसरे बेटे मोहम्मद ने अपने मामा वसीम को जाकर जानकारी दी।
विज्ञापन
वसीम ने बताया कि उसकी बहन घरों में काम करके घर का खर्चा चलाती थी। शाहनवाज कोई काम नहीं करता था। वह सिर्फ तांत्रिक क्रिया में लगा रहता था। शाहनवाज ने लोगों से कर्जा ले रखा था। लोग पैसे मांगने उनके घर पर भी आते थे।
पत्नी इस पर एतराज जताती थी। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी कोई काम नहीं करता था। पत्नी उसे समझाती थी। इसी कारण उसने नगमा की हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी के चाल-चलन पर भी शक था।