{"_id":"57e1892b4f1c1b0502a82695","slug":"tampering-with-the-bloody-battles","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में घेर में पशुओं को चारा डालने गई छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों ओर से महिला सहित कुल 8 लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पर पहुंचाया।
मोहल्ला कानून गोयान स्थित भारी अड्डा निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती है। उसकी पुत्री को अक्सर मोहल्ले का ही एक युवक स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार सुबह 8 बजे उसकी पुत्री घेर में बंधी भैंस को चारा डाल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक बुरी नीयत से घेर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
छात्रा द्वारा शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। आरोप है कि उक्त युवक बाद में अपने साथ परिवार के लोगों को साथ लेकर आया और परिजनों बाबर, आजम को मारपीट कर घायल कर फरार हो गए।
आरोप है कि इसी बीच दोनो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान बीच बचाव को पहुंचा वकील बेग भी मारपीट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, दूसरे पक्ष के जानबाज पुत्र याकूब ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब उसके परिवार के लोग घर पर बैठे थे तो बाबर पक्ष के लोग धारदार
हथियारों के साथ उसके घर में घुस गए और वहां बैठे लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनके पक्ष के सत्तार, मौसम, आसिफ, सलीम, जब्बार आदि घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।