{"_id":"575074584f1c1b862d108e39","slug":"tamper-lit-protest-the-death-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर जलाई छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर जलाई छात्रा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
File photo of the deceased student
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई कक्षा नौ की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र की पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में 31 मई को छात्रा पिंकी जल गई थी, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप था कि पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर में मोहल्ले के ही बंगाली परिवार की महिला तथा उसके बेटों मनोज और विनोद पर छात्रा को जलाने का आरोप लगाया गया था। इसमें मजिस्ट्रेट के सामने बयान में छात्रा ने पड़ोसियों पर ही आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। करीब 90 फीसदी जल जाने की वजह से पिंकी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
देहात कोतवाली प्रभारी विजय गौतम ने छात्रा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका चलान भी कर दिया गया है।