फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspect entered restricted military area youth

प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में घुसा संदिग्ध युवक

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Suspect entered restricted military area youth
पकड़ा गया संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित भारतीय सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में झाड़ियों के रास्ते संदिग्ध युवक के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। सेना के जवानों ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही खुफिया एवं इंटेलीजेंस एजेंसियां पहुंच गईं और आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को बिहार का रहने वाला बताया है। वह यहां क्या कर रहा था? इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।  
विज्ञापन

   
देहरादून रोड स्थित सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक झाड़ियों की ओर से घुस गया। वहां मौजूद सेना के जवानों की नजर उस पर पड़ गई। सैनिकों को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अफसरों ने उससे पूछताछ की। उसके बाद उसे जनकपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध युवक के घुसने से पुलिस में हड़कंप मच गया। 

सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां थाना जनकपुरी पहुंच गईं और अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध युवक से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद आजाद पुत्र मोहम्मद राफूल निवासी गांव शाहपुर छितरी, जिला सुपौल, बिहार का रहने वाला बताया।

इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को अभी तक कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है। अब खुफिया एजेंसियां इसके बताए पते पर जानकारी करा रही हैं। बिहार से यह युवक सहारनपुर कैसे आया और क्या करता है? इस बारे में भी नहीं बता पा रहा है।

खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।  
    
पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि नोगजा पीर के पास से एक युवक झाड़ियों के पीछे से सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया था। उसने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया है। कई खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।


उसके बताए गए पते पर भी जांच की जा रही है। युवक विक्षिप्त जैसी हरकतें कर रहा है। पूछताछ में  विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने लगता है। बाद में सामान्य हो जाता है।         
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed