फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stoning, arson for the way of the temple

मंदिर के रास्ते के लिए पथराव, आगजनी

Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Stoning, arson for the way of the temple
गांव मेंं बवाल की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह के गांव पीरमाजरा में मंदिर से जुड़े रास्ते को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। पथराव और आगजनी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसपी देहात और सीओ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


गांव पीरमाजरा में निर्माणाधीन मंदिर के रास्ते को लेकर महेंद्र और सकटू पक्ष में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। यह रास्ता तीन सगे भाईयों सुरेंद्र, महेंद्र और राजेंद्र के अलावा सकटू एवं मंदिर का भी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रास्ते पर महेंद्र द्वारा कच्ची दीवार बनाने के बाद विवाद एसडीएम शमशाद हुसैन के समक्ष जा पहुंचा था। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को लेखपाल जमीन की पैमाईश के लिए गांव में आया था।

आरोप है कि महेंद्र और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए लेखपाल को वहां से भगा दिया। इसके बाद दोनो पक्षों में तनाव हो गया। सकटू पक्ष का आरोप है कि महेंद्र कच्ची दीवार के स्थान पर पक्की दीवार बनाने की फिराक मे था।

विरोध करने पर महेंद्र और उसके पुत्रों संदीप, शेखर एवं कुलदीप ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी पत्नी जोगिंद्रों के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। छतों से पथराव किया गया।

लोगों ने उसे बचाया। इसके विपरीत महेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह मंदिर के लिए रास्ता देने को तैयार था, लेकिन सकटू अपने खेत के लिए रास्ता मांग कर रहा था।

लेखपाल के पैमाईश करने से पूर्व ही सकटू ने सुरेंद्र, मोंटी और अमित के साथ मिलकर दीवार तोड़ दी। इतना ही नही बल्कि उनके रसोईघर में भी आग लगा दी।

मंदिर से जुड़ा मामला होने एवं आगजनी और पथराव की सूचना मिलते ही सीओ ओजस्वी चावला और कोतवाल योगेश शर्मा फौरन मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने भी वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली।


पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनो पक्ष तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनो की और से रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed