फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smugglers cut seven trees

तस्करों ने काट डाले खैर के सात पेड़

Mon, 19 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Smugglers cut seven trees
चौकीदार से जानकारी लेते वनाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग वन रेंज से बेशकीमती खैर के सात पेड़ तस्करों द्वारा काट लिए गए। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात बादशाहीबाग वन रेंज की चपड़ी बीट के जंगल से खैर के सात पेड़ काटे पेड़ तस्करों द्वारा काटे गए। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह रेंज अधिकारी शरद कुमार गुप्ता पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काटे गए पेड़ों का मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने बीट में संविदा पर रखे गए शेरपुर पेलो गांवों के चारों चौकीदारों को मौके पर बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान चौकीदारों की तस्करों से मिलीभगत का संदेह होने पर रेंज अधिकारी ने उन्हें हिरासत में लेकर थाना मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया। 
उधर, शिवालिक जंगल (आरक्षित वन क्षेत्र) से बेशकीमती खैर के पेड़ों का अवैध कटान रोकने के लिए वन विभाग ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है, लेकिन खैर तस्कर बाज नहीं आ रहे है।

  आए दिन जंगल से खैर के पेड़ों का कटान कर लकड़ी की तस्करी कर रहे है। लग्जरी वाहनों तक में खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। बड़े पैमाने पर की जा रहे खैर के अवैध कटान से शिवालिक जंगल इस बेशकीमती लकड़ी से खाली होता जा रहा है।

एक साल पहले वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने शिवालिक जंगल का भ्रमण कर अवैध कटान की हकीकत भी जानी थी और लकड़ी तस्करी के मामले में वनकर्मियों की मिलीभगत भी उनके सामने आई थी। 


  इस पर व्यापक अभियान चलाकर एक साल से तस्करों की धर पकड़ भी की जा रही है और उन पर भारी भरकम जुर्माने की राशि भी ठोकी जा रही है। कई वनकर्मी भी अवैध कटान पर निलंबित हो चुके हैं। इसके बाद भी तस्करों का कुल्हाड़ा रोकने में वन विभाग पूरी तरह से बेबस नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed