फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies after being hit by a bike; granddaughter injured.

Palwal News: बाइक की टक्कर से महिला की माैत, पोती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a bike; granddaughter injured.
दिल्ली-आगरा हाईवे पर डबचिक के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। दिल्ली-आगरा हाईवे पर डबचिक के नजदीक भुलवाना पुलिया के पास सड़क हादसे में 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों टेंपो से दवाई लेकर घर लौट रही थीं। भुलवाना निवासी मुंशी उर्फ मोहन ने पुलिस को बताया कि उनकी माता शीला और बेटी कनक कोसी से दवाई लेकर टैंपू से घर लौट रही थीं। टैंपू चालक ने भुलवाना पुलिया पर सरकारी पेट्रोल पंप से पहले दोनों को उतारा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने शीला और कनक को टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शीला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में शीला ने दम तोड़ दिया। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed