फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sixty men cheated in the name of sending Morishos

माॅरीशस भेजने के नाम पर साठ युवकों से ठगी

Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sixty men cheated in the name of sending Morishos
नानौता थाने पर एएसपी को आपबीती बताते ठगी के शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक ठग ने विदेश भेजने का झांसा देकर नगर के 60 से अधिक युवकों से धोखाधड़ी कर 6 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। महीनों बाद युवकों के चंगुल में फंसा ठग अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवक ठग की बाइक सहित थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


नगर के करीब 60 से अधिक पीड़ित युवक फैसल, सलमान, सलीम, अनीस, नाजिम, राशिद, अयाज खान, फरीद, शावेज खान, आमिर आदि नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान व सभासद अमजद खान के नेतृत्व में थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि करीब एक    महीना पूर्व दिल्ली की सीलमपुर कॉलोनी निवासी एक युवक नगर में आया था। 
विज्ञापन


 उसने सभी युवकों को विदेश के मॉरीशस भेजने का झांसा देकर उनसे प्रति युवक से 10 हजार रुपये वसूले थे। उसके बाद उसने किसी भी युवक को विदेश नहीं भेजा और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त ठग युवक सोमवार की देर शाम नानौता में पल्सर लेकर पहुंचा, जहां उसकी भनक लगने पर पीड़ितों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद ठग मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।


पीड़ित लोग उक्त ठग युवक की बाइक लेकर नगर चेयरमैन के साथ मंगलवार की सुबह नानौता थाने पहुंचे और आरोपी की बाइक थाना पुलिस को सुपुर्द करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाने पर मौजूद  एएसपी सुरेंद्र कुमार ने नगर प्रभारी अरविंद कुमार को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed