फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shandilya veeresh the LeT threat

वीरेश शांडिल्य को लश्करे तैयबा की धमकी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Shandilya veeresh the LeT threat
एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य का कहना है कि 22 दिसंबर को ही उन्हें पाकिस्तान से आए एक नंबर पर दिए गए वायस मैसेज में लश्करे तैयबा की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। शांडिल्य के मुताबिक उनका िसर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है। उनका कहना है कि ऐसी धमकियों के बाद केंद्र सरकार खुफिया एजेंसियों का श्वेत पत्र जारी करवाए।
विज्ञापन


बुधवार को हकीकत नगर स्थित फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष नीरपाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शांडिल्य ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से 923044423403 नंबर से उनके फोन नंबर पर वायस मैसेज आया। उन्हें पाकिस्तान से ही अलग-अलग नंबरों से 26/11 धमाकों के मास्टर माइंड हाफिज सईद लश्करे तैयबा से बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि एक अन्य व्हाट्सअप मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


देश की खुफिया एजेंसी पर कटाक्ष किया कि आईबी जैसी एजेंसी सिर्फ सरकार की चापलूसी में सक्रिय है। फ्रंट की ओर से भी ऐलान किया गया कि हाफिज सईद का सिर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। इस दौरान शांडिल्य ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड फ्रंट का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और यूपी में तीन लाख सक्रिय सदस्य बनाने की जानकारी दी गई। शांडिल्य ने यहां चौधरी चरण सिंह को याद किया और सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भी शिरकत की। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा से मनीष पासी, कुलवंत सिंह, रमेश अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed