{"_id":"59b6d09e4f1c1bf77f8b5f93","slug":"shamshad-shoots-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से फरार हुआ शमशाद मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ शमशाद मुठभेड़ में ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पेशी से लौटते समय बृहस्पतिवार को गागलहेड़ी में पुलिस कस्टडी से फरार हुए शातिर बदमाश शमशाद को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, उसका साथी फरार हो गया।
मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। शमशाद पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी संगीन वारदात के करीब 38 मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद किया है।
शमशाद थाना बिहारीगढ़ के गांव शेरपुर का रहने वाला था और 2015 से देवबंद जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को विकासनगर से पेशी से लौटते समय गागलहेड़ी तिराहे से उसे उसके साथी छुड़ाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात को नानौता में देवबंद फाटक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और रामपुर मनिहारन की ओर फरार हो गए।
नानौता पुलिस उनके पीछे लग गई और जिले भर में वायरलेस से सूचना दे दी गई। दोनों बदमाश रामपुर मनिहारन में भी पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहे।
करीब सवा बजे सहारनपुर में हसनपुर चौकी पर चेकिंग कर रही सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों को आता देख रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश सर्किट हाउस रोड की ओर भाग लिए।
सदर पुलिस ने अन्य थाना पुलिस एवं स्वाट टीम को अलर्ट कर दिया। दोनों बदमाश सर्किट हाउस रोड से खलासी लाइन की ओर मुड़ गए, जहां सामने से स्वाट टीम और पीछे से सदर कोतवाली पुलिस ने घेर लिया।
बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुई, दोनों ओर से लगभग करीब पांच-पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
इस मुठभेड़ में स्वाट टीम के गाड़ी चालक अरुण कुमार और सदर कोतवाली के उप निरीक्षक अरुण पंवार को भी गोली लगी है। घायल बदमाश शमशाद और दोनों पुलिसकर्मियों जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जहां शमशाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।