{"_id":"58ac99cc4f1c1b0953b247cd","slug":"send-obscene-messages-by-creating-fake-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बना कर अश्लील मैसेज भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बना कर अश्लील मैसेज भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के एक युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और फिर उसमें अश्लील बातें लिखकर उसके दोस्तों एवं रिश्तेदारों की फेसबुक आईडी पर भेज दीं। आरोप है कि अश्लील मैसेज अलग-अलग नंबरों से भेजे जा रहे हैं। इस मामले में युवक ने थाने में नंबरों सहित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा दिल्ली रोड निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि शामली का एक युवक उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। उसकी फेसबुक पर अश्लील फोटो भी डाउनलोड कर दिए थे, जिन्हें बाद में हटा दिया, अब अपने साथ एक फोटा लगा दिया और उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। महिला ने युवक पर अपहरण एवं तेजाब फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।