{"_id":"57b4b9c64f1c1bd0586eb9ff","slug":"sena-district-chief-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना जिला प्रमुख पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना जिला प्रमुख पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमले के विरोध में हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के अंबेहटा में बाइक सवार दो युवकों ने शिव सेना के जिला प्रमुख योगेंद्र सिरोही पर जानलेवा हमला कर करीब पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया।
वारदात को अंजाम दे कर युवक फरार हो गए। शिव सेना और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शिव सेना के जिला प्रमुख योगेंद्र सिरोही ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह नकुड़-अंबेहटा रोड स्थित अपने धर्मकांटे पर लेटे हुए थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए तथा तमंचों की बटों से उनके सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। उसकी जेब में रखी करीब पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल निकाल लिया और उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवकों के जाने के बाद सिरोही खिड़की तोड़ कर बाहर निकले तथा राहगीरों के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना पर सीओ हरिप्रकाश कसाना, कोतवाल जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी अरुण पंवार मौके पर पहुंचे और घायल योगेंद्र सिरोही को सीएचसी नकुड़ में भर्ती कराया।
वारदात का पता चलते ही बड़ी संख्या में भाजपा और शिव सेना के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। रोष जताने वालों में भाजपा नेता अजय सिरोही, जिला पंचायत सदस्य राजेश वाल्मीकि के अलावा सुरेंद्र, राकेश, ऋषिपाल, बिजेंद्र, नीरज, संजय, राहुल, प्रदीप आदि शामिल रहे। उधर, कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।