फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools have disappeared from the computer

विद्यालयों से गायब हो गए कंप्यूटर

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Schools have disappeared from the computer
computer
सहारनपुर में बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने की सरकार की मंशा पर अफसरशाही ने पलीता लगा दिया। सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए परिषदीय विद्यालयों में भेजे गए कंप्यूटर ही गायब हो गए।
विज्ञापन


जिले के एक भी विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर का क, ख, ग.. नहीं बताया गया। मामला सार्वजनिक हुआ तो कंप्यूटर की तलाश शुरू कर दी गई। एक दूसरे पर जिम्मेदारी मढ़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह नहीं पता चल पा रहा है कि आखिर कंप्यूटरों को धरती निगल गई या आसमान। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनपद के विभिन्न स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कंप्यूटर भेजे गए थे, ताकि बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो सके। बच्चों को कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर अनुदेशक भी तैनात किए गए,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरकार की मंशा को अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों ने ही पलीता लगा दिया। बच्चों को कंप्यूटर की जानकारी तो दूर की बात, उनको यह तक नहीं बताया गया कि मॉनिटर, सीपीयू और माउस  आदि कहते किसको है।

विद्यालयों में तैनात किए गए कंप्यूटर शिक्षकों से अब दूसरे विषय पढ़वाए जा रहे हैं। नकुड़ समेत विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों का सर्वे कर विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।


खंड शिक्षाधिकारियों की मानें तो विद्यालयों से ज्यादातर कंप्यूटर को तहसीलों में मंगवा लिए गए हैं। वहीं, कुछ चोरी हो गए, तो कुछ प्रधानाध्यापकों के घरों पर होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed