फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sample of salty biscuits fails, sues

नमकीन बिस्कुट के नमूने फेल, मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sample of salty biscuits fails, sues
नमूने - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर के कोर्ट रोड स्थित अमृत बेकरी से लिए गए नमकीन एवं बिस्कुट के नमूने फेल पाए गए। साथ ही बेसन के लड्डू और दूध के दो नमूने भी फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चार लोगों के खिलाफ एडीएम ई कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व खाद्य सुरक्षा की टीम ने अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजे थे।
विज्ञापन


जिनमें से कोर्ट रोड स्थित अमृत बेकरी से लिए गए नमकीन एवं बिस्कुट के नमूने फेल पाए गए। जिस कारण अमृत बेकरी संचालक के खिलाफ अपर जिलाधिकारी प्रशासन की न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुजफ्फरनगर के ग्राम मक्की निवासी इश्तकार द्वारा शहर में लाए जा रहे बेसन के लड्डू के नमूना भी फेल पाया गया। दूध के दो नमूने ग्राम पाली हरोड़ा निवासी अहसान और नागल निवासी सुफियान से लिए गए नमूने भी फेल पाए गए।

पांच नमूने फेल पाए जाने के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दिल्ली रोड स्थित मवीकलां के निकट स्थित दुकानों से पांच नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिए।

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड स्थित मवीकलां के निकट दुकानों पर छापा मारा। टीम ने तीन दुकानों से दूध के तीन नमूने, बेसन का एक नमूना और एक नमूना रस्क का लिया।


पांचों नमूनों को सील कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिया। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के बाद नमूने फेल मिले तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed