फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth of Uttarakhand shot in Deoband and doctors referred him in critical condition

Saharanpur Crime: उत्तराखंड के युवक को देवबंद में मारी गोली, हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर

Wed, 14 Feb 2024 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

Saharanpur News : उत्तराखंड के एक युवक को देवबंद में गोली मार दी गई। बताया गया कि युवक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth of Uttarakhand shot in Deoband and doctors referred him in critical condition
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देवबंद के दुगचाड़ा गांव में मोबाइल खरीदने आए उत्तराखंड के युवक को रुपये के लेनदेने के चलते दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी दोनों आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) के कस्बा ज्वालापुर की बाबर कॉलोनी निवासी शोएब (32) पुत्र जुल्फिकार मंगलवार की रात्रि अपने साथी समीर और ऋषभ के साथ बॉर्डर के गांव दुगचाड़ा में दो युवकों के पास मोबाइल खरीदने के लिए आया था। जहां रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान दुगचाड़ा के युवकों ने उन पर तमंचा तान दिया। जिससे वह घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी बीच उक्त युवकों ने गोली चला दी। गोली शोएब की पीठ में जाकर लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

शोएब के दोस्तों से जानकारी मिलने के बाद सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उसे पिलखनी मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

विज्ञापन

सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर दुगचाड़ा गांव निवासी युवराज उर्फ गोलू व शिवम के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed