फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police left millions of Chinese Manjha

सहारनपुर पुलिस ने लाखों का चाइनीज मांझा छोड़ा

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur police left millions of Chinese Manjha
चाइनीज मांजे से घायल राहगीर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोतवाली मंडी पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत का चाइनीज मांझा पकड़ने के बाद छोड़ दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, प्रशासन भी चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


चाइनीज मांझा जनपद में कई लोगों के जीवन की डोर काट चुका है। इसके अलावा कई लोग इससे कटकर गंभीर घायल भी हो चुके हैं। कुछ दिन पहले कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने तीनों जिलों में इस मांझे को प्रतिबंधित किया था।
विज्ञापन


चेतावनी दी थी कि जिस भी क्षेत्र में चाइनीज मांझा बिकता मिलेगा, उस क्षेत्र के एसडीएम और सीओ के विरुद्घ कार्रवाई होगी। कोतवाली मंडी पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च के दौरान करीब आधा दर्जन रेहडे चाइनीज मांझे से लदे पकड़े थे, जिन्हें पुलिस कोतवाली ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर व्यापारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने मांझे को छोड़ दिया। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। इस मामले में कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मांझा विक्रेताओं को मुचलका भरवाकर छोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed