फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs three lakh recovered, three arrested

तीन लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rs three lakh recovered, three arrested
तीन लाख रुपये के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस एवं एसओजी की टीम ने अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर के पास से तीन लाख रुपये के नए नोटों की करेंसी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आय कर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि अंबाला रोड पर कुछ लोग काफी मात्रा में नई करेंसी लेकर नोट बदलने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर बड़ी नहर के पास से तीन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तीनों के पास से नई करेंसी के तीन लाख रुपये केे नोट बरामद हुए हैं। सभी नोट 2000-2000 रुपये के हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तीनों लोगों ने अपना नाम गौरव निवासी नकुड़, राहुल निवासी नेहरू नगर कोतवाली सदर बाजार एवं अरुण निवासी लक्ष्मणपुरी कोतवाली सदर बाजार बताया है।ण्
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आय कर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आय कर विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के पास तीन लाख की नई करेंसी कहां से आई। किस बैंक ने एक साथ तीन लाख रुपये इन लोगों को दे दिए।

इसकी जांच शुरू कर दी गई है। आय कर विभाग इस बात की जानकारी कराने का प्रयास कर रही है कि कौन सी बैंक के अधिकारी नए नोटों से पुराने नोटों को बदलने का धंधा कर रहे हैं। 


बैंकों से 15 प्रतिशत तक के कमीशन पर नोटों को बदलने की शिकायतें अधिकारियों को काफी समय से मिल रही हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों के पास कोई मजबूत आधार नहीं मिल सका था। पकड़े गए आरोपियों से अधिकारियों को सटीक जानकारी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बैंकों में भी छापामारी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed