फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rogue trader entered the house in broad daylight

दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसे बदमाश

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rogue trader entered the house in broad daylight
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसे बेखौफ बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर परिवार को आतंकित करते हुए सोने की चेन और मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद गहने लूटने के लिए अलमारी भी खुलवा ली। इसी दौरान मकान मालिक ने बदमाश से छूटकर बाहर निकलकर शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही एएसपी और कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र की जैन बाग कॉलोनी में बिजनेसमैन विनोद जैन का मुख्य मार्ग पर मकान है। बुधवार की दोपहर विनोद जैन अपनी पत्नी प्रीति और पुत्रवधू स्वाति जैन के साथ घर में थे। सभी अपने-अपने कमरों में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बदमाश अचानक से घर में घुस आए और तमंचा निकालकर प्रीति की कनपटी पर सटा दिया। दूसरे बदमाश ने छुरा लिया हुआ था, जिसने विनोद जैन को डराकर कब्जे में कर लिया।

उन्होंने प्रीति के गले से सोने की चेन और विनोद के पास से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गहनों के बारे में पूछा। तमंचे के बल पर ही उन्होंने अलमारी खुलवा ली। इस दौरान मौका मिलते ही विनोद जैन भागकर बाहर सड़क पर आ गए और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर दोनों बदमाश बाहर आए और तमंचा लहराते हुए रायवाला की ओर भाग निकले। बाहर उनका तीसरा साथी भी उनके साथ भाग निकला। पता चलते ही आसपास के भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पीड़ित कोतवाली मंडी पहुंचा, जो घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूर है। 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जेएन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने एएसपी सुनीति को जानकारी दी। कुछ ही देर बार सुनीति भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अलग से बात कर घटना की जानकारी ली।  


विनोद के बेटे आदित्य  ने बताया कि उनके घरों में से  भी चोरियां हो रही हैं। दस दिन पहले ही वह अपने कमरे में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाया हुआ था। किसी ने अंदर आकर उसका मोबाइल चुरा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed