{"_id":"57377be74f1c1bb36b91ab55","slug":"report-file-against-three-including-the-teacher-in-the-abduction-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण में शिक्षिका समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के अपहरण में शिक्षिका समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना के एक जवान ने अपने नाबालिग बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए एक शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिक्षक नगर निवासी ऋषिपाल सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विपुल नगर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। गत 11 मई को वह बधावली गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा।
उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए विपुल की तलाश शुरू कर दी। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित डिफेंस कॉलोनी पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने बताया कि विपुल को आदर्श कॉलोनी मुजफ्फरनगर निवासी रितू वर्मा के साथ कार में जाते हुए देखा गया। उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे।
ऋषिपाल ने बताया जिस स्कूल में उसका बेटा पढ़ रहा है रितू वर्मा उसमें शिक्षिका के पद पर रह चुकी है। आरोप लगाया कि शिक्षिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपुल का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं विपुल का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
जब वह रितू वर्मा के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ मिला। पुलिस ने ऋषिपाल की तहरीर पर शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।