{"_id":"5844614d4f1c1bde21a8658f","slug":"rate-including-three-reports-against-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव। ऋण अदायगी न कर पाने वाले किसान के साथ अभद्र व्यवहार करने, धमकी देने और गाली गलौज करने के प्रकरण में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों के रवैये से आहत किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।
गांव अंबेहटा चांद निवासी बाबी उर्फ श्रीपाल ने सहारनपुर न्यायालय में गांव स्थित बैंक शाखा प्रबंधक दलजीत सिंह, तहसील संग्रह अमीन नवाब सिंह तथा बैंक फील्ड आफिसर को आरोपित करते हुए बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश ने वर्ष 2013 में अंबहेटा चांद स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की शाखा से करीब 2.40 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। फसल अच्छी नहीं होने के कारण उसके पिता ऋण को समय पर जमा नही करा सके थे। इसी बीच बैंक प्रबंधक ने समय पर ऋण की अदायगी न होने पर उनकी आरसी तहसील को भेज दी।
आरोप है कि नौ मार्च की शाम बैंक प्रबंधक अपने कर्मचारियों के साथ उनके घर आए और उसके पिता से गाली गलौज और धक्का मुक्की की। संग्रह अमीन को मौके पर बुलाकर जबरदस्ती गाड़ी में खींच कर बैठाने लगे। इसी दौरान उसके पिता की अचानक तबियत बिगड़ गई। उस दिन मौसम खराब होने की वजह से पहले गांव के चिकित्सक को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। सहारनपुर में अस्पताल में ले जाते वक्त उनकी हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में थाना बड़गांव पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 477 ए, 504, 506 में दर्ज कर किया है।