{"_id":"58d81fa04f1c1b2b7d1a19f9","slug":"ran-away-after-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायरिंग कर हो गए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरथा असलमपुर के पास यमुना नदी का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थीतकी गांव में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 15 किलो मीट और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थीतकी स्थित कय्यूम के घेर में गोवंश का कटान किया जा रहा है। तुरंत ही पुलिस की एक टीम छापामारी के लिए गांव में पहुंची। पुलिस ने जैसे ही घेर का दरवाजा खटखटाया तो एक व्यक्ति दरवाजा खोलने आया उसने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस घेर में दाखिल हुई तो आरोपी छत के रास्ते भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया। लेकिन तब तक वह जंगल में फरार हो चुके थे। पुलिस ने 15 किलो मीट और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि फरार हुए वसी, जावेद, गय्यूर, मतलूब और कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों तलाश तेज कर दी है। बता दें कि जिले में पहले भी गोकशी करने वाले पुलिस को इसी तरह चुनौती देते रहे हैं। लेकिन आरोपियांे तक ठीक से प्लानिंग तक नहीं की जाती है।