फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Quarter million stolen from two houses in Daulatpur

दौलतपुर में दो घरों से ढाई लाख की चोरी

Sat, 16 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Quarter million stolen from two houses in Daulatpur
लखनौती के दौलतपुर में चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के लखनौती में चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर 44 हजार की नगदी समेत दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जाग होने पर ग्रामीणों ने चोरों को घेरने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


बावरिया गिरोह पर  शक होने के कारण पड़ोसी गांव के खानाबदोश डेरे से ग्रामीणों ने तीन युवकों को उठा कर पुलिस को सौंप दिया। गंगोह कोतवाली के गांव दौलतपुर में चोरों ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे गांव के किनारे बने चौधरी गय्यूर के घर को पहले निशाना बनाया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के छत पर सोने का लाभ उठाकर चोरों ने घर की दीवार फांदकर अंदर अलमारियों और बक्सों को खंगाला। यहां से चोर घर में रखे 41 हजार रुपये चोरी कर ले गये। उसके बाद चोर गांव से बाहर बने नवाब गुर्जर के घर की दीवार कूदकर उसके मकान में घुस गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिवार के सदस्य भी मकान की छत और घर के बाहर बने घेर में सो रहे थे। उसके घर की आलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी तीन हजार रुपये की नगदी सहित शादी के लिए रखे पांच तौला सोने के जेवर चोरी कर ले गए।

जाते जाते घर में रखे कीमती कपड़ों की पेटी भी चोर अपने साथ ले गये। इसी दौरान जाग हो गई तो ग्रामीणों ने उनका पीछा किया। इस पर चोर कपड़ों से भरी पेटी जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

अंधेरा होने के कारण वे हत्थे नहीं चढ़ सके। ग्रामीणों द्वारा चोरी की  सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

ग्रामीणों को बावरिया गिरोह पर शक होने के चलते पड़ोसी गांव नागल में घुमंतु डेरे से तीन युवकों को उठा कर पुलिस को सौंपा गया है। गंगोह कोतवाली प्रभारी का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed