{"_id":"58d973264f1c1b1e0963e4bf","slug":"pregnant-woman-hanged-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 28 Mar 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
नन्हेड़ा आसा की मृतका सुदेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्हेड़ा आसा गांव में ससुरालियों ने दहेज के लिए गर्भवती महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी। महिला के पिता की ओर से दी गई तहरीर में पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहारनपुर थाना कुतुबशेर के गांव ककराला निवासी सहीराम ने कोतवाली में बताया कि सात साल पहले उसने बेटी सुदेश की शादी नन्हेड़ा आसा गांव निवासी हुक्म सिंह के बेटेे रजनीश के साथ की थी। ससुराल में बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
सहीराम का आरोप है कि दामाद और उसके परिजन लालची किस्म के लोग हैं। करीब 20 दिन पहले बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पंचायत की गई। ससुराल पक्ष के लोगों के माफी मांगने पर बेटी को फिर से ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि मंगलवार को गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि ससुरालियों ने सुदेश की फांसी लगाकर हत्या कर दी। वह तुरंत ही उसकी ससुराल पहुंचे। सहीराम के मुताबिक बेटी करीब साढ़े आठ माह की गर्भवती थी जबकि उसके पहले दो बच्चे छह वर्षीय आर्यन व दो वर्षीय शिवा हैं।
पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को हिरासत में लिया है। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पति रजनीश, ससुर हुक्म सिंह, सास रुमकेश और रूपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।