{"_id":"58f3bc514f1c1b1b74470d33","slug":"police-jeep-par-tractor-chadhane-ki-kaushis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गये खनन माफिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर।)। खनन से भरे वाहनों को रोकने पर खनन माफियाओं ने पुलिस पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को खनन से भरे वाहनों के साथ पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि शनिवार सांय करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा की ओर से खनन लेकर कुछ वाहन यूपी की ओर आ रहे हैं। एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई राजीव शर्मा, त्रिवेंद्रम कुमार ने हरियाणा की तरफ से खनन से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक पिकअप वाहन को गांव चौरी मंडी के पास रोकने का प्रयास किया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस चालक ने टीम के साथ ही वाहन को बचा लिया।
पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को घेर लिया। इसी दौरान तीन खनन माफिया तमंचा लहराते हुए खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने अन्य तीन अनुज पुत्र विश्वास तथा रेशम सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी महरमाजरा, यमुनानगर और लोकेश पुत्र तेजपाल निवासी घोड़ो पीपली को घेराबंदी कर मौके से पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से एक-एक छुरी मिली है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ 2/3 लोक संपत्ति अधिनियम, 4/21 खनन अधिनियम, धारा 147, 307, 379 तथा 411 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकडे़ गये तीन लोगों अनुज, लोकेश तथा रेशम सिंह का पुलिस ने चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना नदी में उत्तर प्रदेश की तरफ से खनन बंद होने के बाद हरियाणा के कुछ लोग खनन से भरे वाहन कच्चे रास्तों से इधर ला रहे हैं।