फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   police-arrested a main-killer-from kulbeer murder

कुलबीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा

Mon, 31 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
police-arrested a main-killer-from kulbeer murder
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कुलबीर हत्याकांड और घर में डकैती के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके पास से जेवरात और एक बैंक की रसीद भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


बदमाश ने जहां घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है वहीं, मृतक कुलबीर के भाई धर्मबीर और उसके पुत्र ने भी बदमाश की शिनाख्त कर ली है। बता दें कि 20 अगस्त की रात इस्लामनगर रोड पर स्थित धर्मबीर के मकान पर धावा बोल बदमाशों ने वहां सो रहे कुलबीर, धर्मबीर और उसकी पत्नी ममता को हथियारों से काट डाला था।
विज्ञापन


कुलबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बदमाशों ने एक लाख के करीब नकदी और जेवर भी लूट लिए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए 25 अगस्त को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर काफी समय से रह रहे खानाबदोश जवाब पुत्र दंगल, तेजपाल पुत्र गुनिया, करन पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर इसमें फर्जी खुलासा किए जाने के आरोप लगाए जा रहे थे। रविवार को पुलिस ने गंगोह रोड गांव सलेमपुर नहर की पुलिया से राजा उर्फ महजबीन पुत्र शफीक निवासी सैदपुरा हलवाना थाना गंगोह व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में महजबीन ने 20 अगस्त को धर्मबीर के घर हुई घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने धर्मबीर और उसके पुत्र प्रणव से जब  शिनाख्त कराई तो उन्होंने महजबीन को पहचान लिया। कहा कि इसी ने उसके पापा और चाचा कुलबीर पर हमला किया था।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ममता की पाजेब, दो जोड़ी चुटकी, बैंक की रसीद बरामद कर ली तथा आरोपी को चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिसौदिया ने कहा कि पूर्व में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों ने पहले धर्मबीर के मकान की रैकी की और उसके बाद उन्होंने गंगोह थाने के महजबीन व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह छयमार गिरोह है, इस गिरोह की मान्यता है कि तीन कत्ल करने पर सगाई और छह कत्ल करने पर शादी होगी।

उधर, भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कुलबीर हत्याकांड के खुलासे को फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि पूर्व के तीनों तथा अब पकड़े गए युवक को फर्जी फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed