{"_id":"5856d1274f1c1ba960c06147","slug":"plant-demolish-three-screens","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्क्रीन प्लांट ध्वस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन स्क्रीन प्लांट ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
ध्वस्त करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में प्रशासनिक, खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने अकबरपुर गांव के पास अवैध रूप से संचालित तीन स्क्रीन प्लांट जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिए। इसके बाद उनके मालिकों के खिलाफ थाना मिर्जापुर में एफआईआर दर्ज कराई गई।
बता दें कि पिछले दिनों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर प्रशासनिक, खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने तहसील बेहट के यमुना नदी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 20 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीन प्लांट सीज कर दिए थे।
इसके बाद शनिवार की रात पुन: टीम ने अकबरपुर बांस गांव के पास अवैध रूप से चलाए जा रहे तीन स्क्रीन प्लांटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम बेहट डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि स्क्रीन प्लांट मालिक रामकिशन बंसल, मुनव्वर एवं लियाकत निवासी गांव ताजेवाला, थाना खिजराबाद, जिला
विज्ञापन
यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ राजस्व निरीक्षक मोहम्मद शोयब की तरफ से थाना मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार योगेंद्र यादव, सीओ विष्णुचंद गौतम, खनन अधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल रहे।