फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plant demolish three screens

तीन स्क्रीन प्लांट ध्वस्त

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Plant demolish three screens
ध्वस्त करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में  प्रशासनिक, खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने अकबरपुर गांव के पास अवैध रूप से संचालित तीन स्क्रीन प्लांट जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिए। इसके बाद उनके मालिकों के खिलाफ थाना मिर्जापुर में एफआईआर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर प्रशासनिक, खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने तहसील बेहट के यमुना नदी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 20 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीन प्लांट सीज कर दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार की रात पुन: टीम ने अकबरपुर बांस गांव के पास अवैध रूप से चलाए जा रहे तीन स्क्रीन प्लांटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम बेहट डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि  स्क्रीन प्लांट मालिक रामकिशन बंसल, मुनव्वर एवं लियाकत निवासी गांव ताजेवाला, थाना खिजराबाद, जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ राजस्व निरीक्षक मोहम्मद शोयब की तरफ से थाना मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार योगेंद्र यादव, सीओ विष्णुचंद गौतम, खनन अधिकारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed