{"_id":"573a19904f1c1b644eac776a","slug":"nutrition-found-beaten-to-the-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार पकड़ा तो प्रधान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोषाहार पकड़ा तो प्रधान को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
Updated Tue, 17 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्र पर छोटे बच्चों को मिलने वाला पोषाहार बाजार में बिकने से पहले ही ग्राम प्रधान ने पकड़ लिया। इससे खफा आंगनबाड़ी के पति ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट कर डाली। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम मानकपुर सादात स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर छोटे बच्चों को मिलने वाले पोषाहार के 35 कट्टे सोमवार दोपहर को छोटा हाथी वाहन में भर कर चिलकाना होते हुए सहारनपुर ले जाए जा रहे थे।
पोषाहार के कट्टो से लदा वाहन सहारनपुर रोड स्थित गैस एजेंसी पर रुका। गैस एजेंसी पर काम करने वाले आंगनबाड़ी के प्रति ने सहारनपुर खरीदने वाले व्यक्ति से फोन पर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्राम प्रधान नावेद को सूचना मिली कि गांव का पोषाहार बिकने के लिये सहारनपुर जा रहा है। प्रधान अपने समर्थकों के साथ गैस एजेंसी पहुंच गया और आंगनबाड़ी के पति से पोषाहार के बारे में पूछताछ की।
आरोप है कि आंगनबाड़ी के पति ने अपने साथियों के साथ प्रधान के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, सप्लाई विभाग का मामला बता कर पुलिस वापस चली गई।
ग्राम प्रधान की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी तथा ब्लाक सुपरवाईजर संतोष मौके पर पहुंच गई। पोषाहार के 35 कट्टे अपने कब्जे में लेकर आंगनबाड़ी नीलम के खिलाफ पोषाहार को गलत तरीके से बाजार में बेचने के लिये ले जाने, प्रधान से उसके पति द्वारा मारपीट की तहरीर थाने में दी है।