फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   not Giving bribes caste certificates rejected

रिश्वत न देने पर निरस्त कर दिया जाति प्रमाण-पत्र

Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
तहसील के एक कर्मचारी की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी ने जाति प्रमाण पत्र की फार्म को आगे भेजने की एवज में 200 रुपये की मांग की, जब नहीं दिए तो जाति प्रमाण पत्र ही निरस्त कर दिया। पीड़ित कमिश्नर और डीएम से शिकायत कर चुका है, मगर न तो समस्या का समाधान हुआ है और न ही आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई। 
विज्ञापन


नकुड़ तहसील के गांव बरसी निवासी विनोद कुमार शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी जाति गुर्जर है। उन्हें पत्नी नीलम का जाति प्रमाण पत्र बनवाना है। जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया। एक कर्मचारी ने उनके फार्म को आगे भेजने के बदले में 200 रुपये की मांग की।
विज्ञापन


जब उसे रुपये देने से मना किया गया तो उसने नीलम के मायके की रिपोर्ट को गलत बताते हुए प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया, जबकि रिपोर्ट ठीक थी। बताया कि इस संबंध में वह कमिश्नर और डीएम से भी मिल चुके हैं, मगर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कृषि अपशिष्ट जलाया तो लगेगा जुर्माना
सहारनपुर। फसलों के अपशिष्ट जलाए जाने पर एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे कृषि अपशिष्ट जलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि अपशिष्ट जलाने वाले व्यक्ति पर दो एकड़  तक 2500, 5 एकड़ वाले पर 5000 और इससे अधिक पर 15000  रुपये जुर्माने का प्रावधान किया है। ऐसा फसलों का अपशिष्ट जलाने से हतोत्साहित करने के लिए किया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed