फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nijanand ashram in Saharanpur robbery

सहारनपुर में निजानंद आश्रम में डाका

Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nijanand ashram in Saharanpur robbery
बड़गांव (सहारनपुर) में नकाबपोश आठ हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार की रात शेरपुर निजानंद आश्रम में डकैती डाली। महंत और सभी सेवादारों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। डकैती में करीब साढ़े चार लाख की नगदी और लाखों के जेवर ले जाना बताया गया है। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ अज्ञात में लूट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब आठ बदमाश शेरपुर स्थित निजानंद आश्रम की उत्तर दिशा में बनी दीवार को फांदकर अंदर घुसेे और एक-एक करके आश्रम में मौजूद सेवादार को बंधक बना लिया। सबसे पहले बदमाशों ने गौशाला में मौजूद सेवादार मोनू को उठाया और शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश उसे अपने साथ लेकर महंत के पौत्र की पत्नी प्रेमवती उर्फ भूरिया के पास पहुंचे।
विज्ञापन


वहां बदमाशों ने खुद को आगंतुक बताकर रहने की अनुमति मांगी। उनके पास हथियार देखकर भूरिया ने शोर मचा दिया। इस पर  बदमाशों ने तत्काल उसे और दूसरे कमरों में सो रहे मनोज, नरेश, सुभाष, सागर सिंधु, मोनू सहित करीब सात अन्य सेवादारों को हथियारों के बल पर आतंकित कर उन्हीं की चादरों से मुंह और हाथों को पीछे बांधकर एक कमरे में डाल कर कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक बदमाश ने प्रेमवती के कमरे से जेवर और करीब 40 हजार की नगदी लूट ली। उसके बाद बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर रखे करीब दस दानपात्रों के तालों को तोड़ा और उनमें रखी लाखों की नगदी निकाल ली।
इसके बाद बदमाश बंधक बनाए गए आश्रम के रसोइया नरेश कुमार के साथ आश्रम के महंत सागर सिंधु महाराज के आवास पर पहुंचे। हथियारों के बल पर आवास का दरवाजा खुलवाकर बदमाशों ने महंत को भी बंधक बनाने की धमकी दी और उनके आवास में रखी करीब चार लाख की नगदी एवं एक लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। महंत ने बताया कि बदमाश बार-बार कार की चाबी मांगते रहे लेकिन उन्होंने चाबी चालक के पास होना बताया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक कहर बरपाने के बाद बदमाश आश्रम की दीवार फांदकर भाग गए। बदमाश मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे चांदी के छत्र को भी ले गए।

उनके जाने के बाद महंत ने 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। सूचना के करीब आधा घंटा बाद जड़ौदा पांडा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तभी सीओ देवबंद सुरेशपाल सिंह एवं थाना प्रभारी डीके त्यागी पहुंच गए। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सहारनपुर से पहुंची डाग स्कवायड एवं फिंगर प्रिंट की टीम ने जांच की। उधर पुलिस वारदात को दो ट्रस्टियों के बीच चल रंजिश से जोड़कर चल रही है।

1974 में हुई थी चोरी
सन 1974 में भी इस आश्रम में चोरी हुई थी। महंत ने बताया कि ऐसे में माना जा रहा है कि बदमाशों का गैंग सहारनपुर के बाहर का है। मगर जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे साफ है कि उनकी पास यहां की पूरी जानकारी थी।

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद
सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी बृहस्पतिवार की शाम को आश्रम पर पहुंचे। वहां महंत से बातचीत कर वारदात की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से वारदात के जल्द खुलासे के लिए बात भी की। उधर, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने सीओ देवबंद से मुलाकात कर इस वारदात के खुलासे की मांग की। उनके साथ शशि त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

लूट में दर्ज की डकैती
कागजी क्राइम कंट्रोल में माहिर पुलिस ने इस डकैती की वारदात को लूट में दर्ज किया है, जबकि पीड़ितों का कहना है कि आठ बदमाश थे और सभी हथियारबंद थे। आश्रम के महंत स्वामी सागर सिंधु का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। आठ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और हमने पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बावजूद पुलिस ने लूट की धाराओं में मुुकदमा दर्ज किया है।   


न्यायालय में विचाराधीन है मामला
कई वर्षों से ट्रस्टियों के दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग का यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस इस मामले को इसी विवाद से जोड़ कर चल रही है। बता दें कि निजानंद आश्रम में मई में अनेक श्रद्धालु भंडारा करते हैं।

हमारी एक्सपर्ट टीमें जांच में जुटी हैं। मौके से कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- आरपी सिंह यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed