फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minor clashes happened on

मामूली बात पर हुअा संघर्ष

Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Minor clashes happened on
मामले को संभालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना के गांव डिडौली खेड़ा में मामूली सी बात पर हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी है।  सूचना देने के एक घंटा बाद पहुंची पुलिस को लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडौली खेड़ा में हंसराज काम्बोज का पुत्र मोनू एक दुकान पर खड़ा था, तभी वहां पर पूर्व प्रधान त्रिलोक काम्बोज का पुत्र कमलू भैंसा बुग्गी लेकर आया।
विज्ञापन


कमलू और मोनू में मामूली बात पर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। लोगोें ने दोनों में बीच बचाव करा दिया। इसके एक घंटे बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों तरफ से लाठी डंडे तथा धारदार हथियार चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष की ओर से शुभम पुत्र राजेश, मोनू पुत्र हंसराज तथा दूसरे पक्ष से कमलू उर्फ विजय व संजय पुत्र त्रिलोक घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुभम तथा मोनू की हालत गंभीर बनी है।

शुभम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। राजेश की पत्नी रविता ने बताया कि जब बच्चों में पहले हाथापाई हुई थी, तब ही हमने चिलकाना पुलिस को फोन कर दिया था। लेकिन पुलिस दोबारा लड़ाई होने के काफी देर बाद पहुंची।


घटना स्थल पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। राजेश की तहरीर पर संजय, अजय, संदीप तथा कमलू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed