फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Millions robbed breaking glass of bullion trader's car

सर्राफा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर की लाखों की लूट

Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Millions robbed breaking glass of bullion trader's car
थाना सदर क्षेत्र की चंद्रनगर चौकी के ठीक पास ही सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाश सर्राफा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर चंपत हो गए। इस बैग में करीब 15 लाख रुपये का कैश था।
विज्ञापन


चौकी के बराबर में कारोबारी के बैग से लाखों की लूट की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारी घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। देश में आतंकी हमलों के बीच शहर में कड़ी सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद पुलिस की नाक के नीचे यह वारदात होने से हर कोई सन्न है।
विज्ञापन


शहर का दिल कहे जाने वाले कोर्ट रोड पर पेट्रोल पंप के बराबर में ही सत्यम ज्वैलर्स का प्रतिष्ठान है। इसके स्वामी राजीव कुमार जैन रात को प्रतिष्ठान बंद कर जाने की तैयारी कर रहे थे। दिनभर के कलेक्शन को बैग में डाला और फिर प्रतिष्ठान के बाहर ही खड़ी कार में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह रवाना होते बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर फरार हो गए। राजीव जैन और अन्य लोग शोर ही मचाते रह गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना सदर प्रभारी एसके दुबे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।


घटनास्थल की जांच की गई और बदमाशों का पीछा करने के लिए टीमें दौड़ाई गईं। प्रतिष्ठान स्वामी के मुताबिक बैग में करीब दस से पंद्रह लाख रुपये का कैश था। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की छानबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed