फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married to the strangulation murder

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Wed, 30 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में दहेज लोभियों ने पांच लाख की मांग पुरी न होने पर विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम पर भिजवाया। इसके बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव कुराली निवासी सुमेरचंद की 23 वर्षीय बेटी संगीता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बड़गांव थाना क्षेत्र के कटड़ापुर निवासी देवेंद्र से हुई थी। उसके भाइयों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि संगीता के ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से दहेज के अलावा पांच लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को ससुराल पक्ष ने संगीता से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव दिया। जिसका उसने विरोध किया तो उन लोगों ने रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। नायब तहसीलदार चंद्रकांता ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

मौके पर मिली आरोपी सास सुमन को भी पुलिस ने मायके पक्ष की महिलाओं से मुश्किल से बचाते हुए थाने भिजवाया। संगीता के भाई पप्पू ने बहन के पति देवेंद्र, सास सुमन देवी, ससुर रामपाल एवं देवर दीपक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


संगीता का एक चार माह का एक बच्चा भी है। हत्या के बाद उसके ससुराली बच्चे को लेकर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed