फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
Lead people to murder. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी विकेश की पत्नी आरती की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर देवबंद पहुंचे सहारनपुर निवासी परिजनों ने दामाद विकेश पर गला दबाकर आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में विकेश ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व आरती से उसका विवाह हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। वह कूड़ा बीनकर परिवार का पालन पोषण करता है।

कई माह पूर्व वह आरती को लेकर वैष्णो देवी गया था, जहां आरती को दौरा पड़ गया। तभी उसे आरती की बीमारी के बारे में पता चला।

बुधवार की सुबह भी उसे दौरा पड़ा, जिसके चलते मौत हो गई।  उसने आरोपों को सिरे से नकार दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed