फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Making a pistol, one arrested

तमंचे बनाते हुए एक दबोचा

Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Making a pistol, one arrested
पंचायत चुनाव में वेस्ट यूपी के बदमाशों को 25-25 हजार रुपये में देशी पिस्टलें बेचने के खुलासे के बाद अब जिले में ही अवैध रूप से तमंचे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को संकलापुरी रोड स्थित कृष्णापुरी इलाके के निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर यहां चल रही अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। पुलिस ने 15 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के एक तमंचे, अधबने तीन तमंचे सहित अन्य कई उपकरणों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर उनके साथ एसआई सुशील सैनी, कांस्टेबल सेंसरपाल मलिम, जाहिद हुसैन एवं निपेंद्र की टीम संकलापुरी रोड पर एक निर्माणाधीन मकान पर पहुंची थी। यहां अचानक छापा मारा गया तो पता चला कि अधूरे बने मकान के अंदर ही अवैध रूप से तमंचे तैयार किए जा रहे हैं। छापे के दौरान मौके पर कुछ तमंचे बने हुए मिले तो कुछ अधबने हुए। पंचायत चुनाव को देखते हुए इन्हें लोकल ही ग्रामीण इलाकों में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


तमंचों, अधबने तमंचों और कुछ उपकरणों के साथ पकड़ा गया बदमाश जिला शामली के झिंझाना के गांव लोटन का निवासी तोहसीन पुत्र यासीन है। पूछताछ में पता चला है कि महज 1200 से 2000 रुपये की कीमत तक में अवैध रूप से तमंचा देने की तैयारी के तहत यहां यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकीम गैंग से जुड़ा होने की भी जानकारी
- तमंचों के साथ पकड़े गए बदमाश से शुरूआती पूछताछ में मुकीम काला गैंग से जुड़े होने की भी कुछ जानकारी मिली है। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस गैंग में किस रूप से जुड़ा था।


रुड़की जेल से छूटने के बाद शुरू किया था काम
- थाना देहात कोतवाली पुलिस के मुताबिक तोहसीन तीन साल रुड़की जेल में भी रहा है। वह यहां एक लूट के मामले में बंद था। जेल से छूटने के बाद ही पंचायत चुनाव को देखते हुए वह अवैध रूप से तमंचा बनाने के काम से जुड़ गया था। यह भी पता चला है कि यहां से पहले झिंझाना और अन्य जगहों पर भी अवैध असलह के निर्माण में वह काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed