{"_id":"58cd8ac44f1c1b957d32aa9c","slug":"madani-s-brother-arrested-for-rape-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनी का भाई रेप के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदनी का भाई रेप के आरोप में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी मौलाना मसूद मदनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई और उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके मौलाना मसूद मदनी को देवबंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। मसूद मदनी पर हरियाणा के जींद की रहने वाली महिला ने तंत्र क्रिया के बहाने कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा के जींद जनपद के कस्बा सफेदी निवासी महिला ने देवबंद के रसूखदार मदनी परिवार के सदस्य मसूद मदनी पर धोखे से कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि शादी के चार वर्ष गुजरने के बाद भी उसको बच्चा नहीं हुआ, तो 9 मार्च को वह पति के साथ पिरान कलियर शरीफ स्थित दरगाह पर मन्नत मांगने के लिए गई थी। इस दौरान वहां एक व्यक्ति मिला। जिसने उन्हें देवबंद में रहने वाले मसूद मदनी के बारे में बताते हुए उनका मोबाइल नंबर दिया।
उसके पति ने मदनी से संपर्क किया और उनसे मिलने के लिए देवबंद आए। यहां मदनी ने उसके पति को एक पीर पर भेज दिया। उसके बाद उससे बातचीत करने लगे। इस दौरान मदनी ने उसे अपना मोबाइल नंबर देकर होली के बाद अकेली आने को कहा। जिसके बाद रात में वह पति के साथ मदनी के आवास पर रुकी और अगले दिन वापस हरियाणा चली गई। इसके बाद 16 मार्च को वह अकेली मदनी के पास पहुंची। आरोप है कि मदनी उसे तलहेड़ी चुंगी स्थित आवास पर ले गए और जहां उसके साथ कई बार रेप किया।
विज्ञापन
कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला शिकायत लेकर रेलवे रोड पुलिस चौकी पर पहुंची थी। जानकारी मिलने पर तुरंत ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस बीच सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। बाद में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और एसीजेएम के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद देर रात पुलिस ने मसूद मदनी को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
झांसे में लेकर बनाया शिकार
देवबंद। पीड़ित महिला के मुताबिक कलियर शरीफ में मिले व्यक्ति ने मसूद मदनी के बारे में बताते हुए कहा था कि वह हाथ पर धागा बांधते हैं, जिससे किस्मत मेहरबान होती है और संतान का सुख प्राप्त होता है। वह झांसे में आ गई, जिससे मदनी ने उसे हवस का शिकार बनाया।
मदनी को वर्ष 2007 में उत्तराखंड में मिला था राज्यमंत्री का दर्जा
देवबंद। वर्ष 2007 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार में मौलाना मसूद मदनी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। कुछ दिन बाद कई कारणों से उनसे यह ओहदा छीन लिया गया था। मसूद जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के भतीजे और पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जमीयत के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के छोटे भाई हैं।