{"_id":"6a8b39fe339c7876dc046a4c","slug":"accusation-of-multi-crore-fraud-victims-demand-police-action-hisar-news-c-21-hsr1005-936958-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
हिसार में प्रेस कांफ्रेंस करते ठगी के पीड़ित।
हिसार। हिसार समेत हरियाणा के कई जिलों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि एक सुनियोजित गिरोह ने कंपनी में निवेश के नाम पर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से राशि वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़ितों के अनुसार, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक और जींद के कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं, जबकि कुछ पीड़ितों की शिकायतें दर्ज नहीं की जा रही हैं। महेंद्रगढ़ निवासी संजय यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी में निवेश के नाम पर उनसे छह करोड़ रुपये लिए गए।
उन्होंने बताया कि बसपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर की पत्नी सुनीता रानी के खाते में 26 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। इसके अलावा 10 फरवरी को 40 लाख रुपये नकद दिए गए। बलबीर सिंह मुंडे ने बताया कि उम्मीद मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसायटी, कोलकाता में निवेश के नाम पर उनसे 36 लाख रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताई आपबीती, सीबीआई जांच की मांग
हिसार निवासी सुनीता रानी ने बताया कि उनके 3 करोड़ 71 लाख 52 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाए गए, लेकिन वापस नहीं मिले। कश्मीरी के 40 लाख और ऊषा रानी के 39 लाख रुपये भी हड़पने का आरोप है। सुनील कुमार और अरविंद कुमार ने भी लाखों रुपये आरोपियों के खातों में जाने की बात कही। पीड़ितों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की।