{"_id":"6a8b3a729aad7ac0d1017502","slug":"car-catches-fire-while-moving-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182571-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन
जलालाबाद में बरेली हाइवे पर जलती कार। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मोहल्ला आजादनगर को जाने वाले मोड़ के सामने रविवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार बरेली निवासी किन्नर सुनैया चला रही थी। उन्होंने कार से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई और करीब आधा घंटे से ज्यादा हाईवे पर आवाजाही बंद रहने से वाहनों की कतार लग गई।
लगातार बारिश होते रहने के बाद भी करीब आधा घंटा तक कार हाइवे पर धू-धूकर जलती रही और टायर और फ्यूल टैंक फटने से कई बार जोरदार धमाके हुए। हादसास्थल के आसपास बस्ती व दुकानें होने के कारण वहां अफरातफरी मची रही और लोग सहमे नजर आए।
45 मिनट के बाद दमकल यूनिट पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सुनैया ने बताया कि वह कार से मिर्जापुर गई थी और काम निपटाने के बाद बरेली वापस जा रही थी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई है, कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ है। संवाद