{"_id":"591f48774f1c1bdb30f236cc","slug":"looting-for-two-hours-on-nangla-pandauli-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला-पांडौली मार्ग पर दो घंटे तक होती रही लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगला-पांडौली मार्ग पर दो घंटे तक होती रही लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नागल-पांडौली मार्ग पर बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने करीब दो घंटे तक राहगीरों से मारपीट कर हजारों की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
गांव पांडौली निवासी कय्यूम अपने साथी शराफत के साथ बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे रात नागल से अपने गांव लौट रहा था। पांडौली फाटक से कुछ आगे करमा के ट्यूबवेल पर करीब एक दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया।
कय्यूम की जेब से साढ़े सात हजार रुपये एवं मोबाइल तथा शराफत से सात सौ रुपये लूट लिये। उनके विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की जमकर धुनाई की।
इसके अलावा बदमाशों ने इसी रास्ते पर दिलबहार से मोबाइल, जोगेंद्र से अस्सी रुपये की नगदी छीनने के साथ ही लियाकत के पास रुपये न मिलने पर उसकी पिटाई की। बदमाश ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते रहे और मारपीट कर पास के खेत में बैठाते रहे।
विज्ञापन
सभी को धमकी दी गई कि यदि शोर मचाया या भागने का प्रयास किया तो गोली मार दी जाएगी। लूट के शिकार बने ग्रामीण कय्यूम ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब 10-12 थी जिनमें से कुछ ने अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था।
करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश पैदल ही खेतों के रास्ते फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस और परिजनों को खबर की। सूचना पर करीब एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।
बदमाशों की मारपीट में घायल हुए शराफत को ग्रामीणों ने अस्पताल में भरती कराया। उधर, एसओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। जांच की जा रही है।