फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   looted bike, cash and jewelery from Saraf

सराफ से नगदी, बाइक जेवर लूटे

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर घर लौट रहे सराफ से बाइक सवार दो बदमाश हथियारों के बल पर 13 हजार रुपये समेत बाइक, सोने चांदी के जेवर और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर व्यापारी के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती निवासी सुशील वर्मा कुंडा कला में सराफ की दुकान करता है। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह रविवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। पखनपुर-शकरपुर साकरोर मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे हथियारों के बल रोक लिया। उसके पास से बाइक, 13 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर, मोबाइल समेत करीब दो लाख का सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी          ली और जंगल में भी कांबिंग भी   की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारी के साथ एक वर्ष के भीतर दूसरी घटना होने के कारण व्यापारियों में भारी रोष है। कहना है कि यदि पुलिस पहली घटना का खुलासा करती तो शायद उसके साथ दूसरी घटना ना होती। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed