फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Loot of lakhs of rupees from businessman in Uttarakhand and accused arrested in Saharanpur

Saharanpur: उत्तराखंड में व्यापारी से लाखों की लूट, सहारनपुर में दबोचा गया बदमाश, लूटी गई रकम बरामद

Wed, 17 Apr 2024 07:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2024 07:35 PM IST
सार

Saharanpur News : उत्तराखंड में एक व्यापारी से लाखों रुपयों की लूट की गई। लूट करने वाला बदमाश सहारनपुर में दबोचा गया। उसके पास से नगदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Loot of lakhs of rupees from businessman in Uttarakhand and accused arrested in Saharanpur
बदमाश सहारनपुर में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में व्यापारी से लाखों रुपयों की लूट कर यूपी में आए बदमाश को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मंगलौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलौर (उत्तराखंड) की ओर से आ रही एक्टिवा पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने कुछ दूरी पर घेरते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश देवबंद की कमला विहार कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार पुत्र मधुसूदन त्यागी है। जबकि उसका फरार साथी उर्दू गेट निवासी उस्मान पुत्र इनाम है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख 30 हजार की नगदी, एक तमंचा, दो जोड़ी कपड़े व मास्क और 39 छोटी-बड़ी चाबियां बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक

विज्ञापन

बदमाश ने पूछताछ में बताया कि बरामद नगदी 16 अप्रैल को उसने साथी उस्मान के साथ मिलकर जनपद हरिद्वार के सिडकुल रोशनपुरी वाली गली से एक व्यापारी से तमंचा दिखाकर लूटी थी। उत्तराखंड पुलिस से बचकर वह यहां तक पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed