{"_id":"58b1ca5e4f1c1bdb2fb23f5f","slug":"lessons-taught-by-those-overbearing-tenant-neighborhood-then-read-will-shudder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग किरायेदार को मोहल्ले वालों ने सिखाया सबक, पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग किरायेदार को मोहल्ले वालों ने सिखाया सबक, पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
महिला को खींचती मोहल्ले की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के मोहल्ला हकीकतनगर में किराएदार द्वारा मकान पर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने एवं मकान पर कब्जा करने के मामले में एफआईआर कराए जाने के बावजूद पुलिस पीड़ित के घर तक नहीं पहुंची।
भड़के मोहल्लेवासियों ने आखिरकार खुद ही कदम उठाया और किराएदार को सामान समेत घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
मोहल्ला हकीकत नगर निवासी चंद्रपाल शर्मा ने ग्राम बंदाहेड़ी निवासी पारस गुर्जर पर किराए के बहाने उनके मकान पर कब्जा करने, उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए
विज्ञापन
एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही उनका मकान ही खाली कराया।
बुजुर्ग चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि पारस और उसके साथ रह रही महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। अपने साथ नशे में धुत तीन लोगों के साथ उनके गले में रस्सी से फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया।
शनिवार को चंद्रपाल शर्मा अपने मोहल्ले के लोगों के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। यहां तक कि कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह तक की चेतावनी दी। जिस पर डीआईजी जेके शाही ने उन्हें शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेकिन मोहल्लेवासियों का पुलिस पर भरोसा नजर नहीं आया। लोग एकत्रित होकर चंद्रपाल शर्मा के घर पहुंचे और वहां मौजूद पारस गुर्जर और उसके साथ रह रही शमा उर्फ सोनिया को जबरन घर से बाहर निकाल दिया।
उसके बाद उनका सामान सड़क पर फेंक दिया। जिस पर पारस और सोनिया ने जमकर हंगामा किया। खींचतान में उनके कपड़े भी फट गए। उसी दौरान एक नेताजी वहां पहुंच गए और पारस गुर्जर को अपने साथ उनका चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी प्रकार शांत कराया। इस मामले में एसएसपी लव कुमार का कहना है कि किराएदार पर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।