फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kill the guards on opposing loot

लूट का विरोध करने पर चौकीदार की हत्या

Mon, 15 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kill the guards on opposing loot
थाना मंडी क्षेत्र के चिलकाना रोड पर बंद पड़ी राइस मिल में शनिवार रात लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में लाठी और किसी लोहे का हथियार मारकर चौकीदार की हत्या कर दी। इस चौकीदार ने वफादारी निभाते हुए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। चौकीदार की हत्या के बाद बदमाश  सामान ले गए। रविवार सुबह वारदात का पता चलने पर मंडी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



चिलकाना रोड पर अजय बुद्धिराजा की राइस मिल काफी समय से बंद पड़ी है। यहां हलालपुर निवासी 60 वर्षीय तेजपाल चौकीदारी करता था। थाना मंडी पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात चार पांच बदमाश मिल में ऑफिस के पीछे की ओर की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे। बदमाशों ने यहां रखे दो इनवर्टर, दो बैट्री, दो लैपटॉप और पास ही खड़ी कार का शीशा तोड़कर सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


जब सो सामान को समेटकर वे जाने लगे तो गेट के पास चौकीदार जाग गया। उसने बदमाशों का विरोध किया।
इस पर बदमाशों ने सरिया से प्रहार किया। इससे चौकीदार का सिर फट गया, वह अचेत होकर गिर गया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। चौकीदार की हत्या के बाद बदमाश सामान सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह थाना मंडी पुलिस को वारदात की सूचना मिली तो छानबीन शुरू की गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय के साथ अन्य सदस्यों की टीम के अलावा डॉग स्कवायड से भी पड़ताल कराई गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि इस चौकीदार तेजपाल ने बदमाशों का सामान ले जाते समय विरोध किया तो उसे मार दिया गया।

शव और आसपास की जगह को सूंघने के बाद ट्रैकर डॉग टीम को पहले मातागढ़ की ओर ले गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में भ्रमण कराया।  क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर छानबीन चल रही है। उम्मीद है कि बदमाशों तक जल्द ही टीम पहुंच जाएगी।


बंद मिल का फायदा उठाने की थी कोशिश
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम का मानना है कि काफी समय से राइस मिल बंद होने का फायदा उठाने की कोशिश में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार की हत्या की वजह यही रही कि उसने बदमाशों का विरोध किया और उन्होंने अपनी पोल खुलने की डर से उसकी हत्या कर दी।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed