फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kidnapped kid recovered, three arrested including woman

अपहृत बच्चा बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped kid recovered, three arrested including woman
पकड़े गए अपहृत के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर मेंं अपने पड़ोसी के घर को आबाद करने के लिए एक शख्स ने अपने ही मौसेरे भाई के डेढ़ साल के बेटे का अपहरण कर लिया। शादी समारोह से अपहृत हुए बच्चे को पुलिस ने रात में ही सकुशल बरामद कर लिया है तथा एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया है।            
विज्ञापन


 चंदेना कोली में रविवार रात संजीत के परिवार में शादी का कार्यक्रम था। संजीत अपनी पत्नी ममता और अपने डेढ़ साल के बेटे लक्ष्य के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। परिवार के सदस्य की शादी होने के चलते संजीत और ममता अधिक व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


अचानक लगभग छह बजे उनका डेढ़ साल का बेटा लक्ष्य अचानक गायब हो गया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने रात को शादी समारोह में वीडियो को देखकर कुछ लोगों को चिह्नित किया और अतिथियों से भी बातचीत की।

इसी पूछताछ के आधार पर रविवार रात लगभग साढ़े बारह बजे अंबेहटा पीर में घेराबंदी कर एक मकान से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नितिन एवं मेमता निवासी अंबेहटा पीर बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

      
 एसएसपी ने बताया कि नितिन और अपहृत बच्चे का पिता संजीत मौसेरे भाई हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नितिन के पड़ोस में रहने वाली मेमता नि:संतान हैं। मेमता ने नितिन से कहा कि उसे अपने वारिस के लिए एक बेटा चाहिए।  इसके बाद दोनों ने बच्चे के अपहरण का षड्यंत्र रचा। 


 नितिन अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मेमता को भी अपने साथ लेकर पहुंचा और वहां से बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।            
          
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed