फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IS terror, alert in the district

आईएस के आतंकी साए से जिले में अलर्ट

Sun, 11 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने और उसकी यूपी की सक्रियता को लेकर आई सूचनाओं के बाद सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। देश की कई बड़ी आतंकी घटनाओं से सहारनपुर का नाम जुड़ने  के कारण ऐसे किसी भी संदिग्ध या पुष्ट मामलों को प्रशासन अब हल्के में नहीं लेता है।
विज्ञापन


 सहारनपुर में जैश ए मोहम्मद, लश्कर-ए- तैयबा और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। ऐसे में दिल्ली में पकड़े संदिग्ध आतंकी से जुड़ी गतिविधियों और वहां उससे की जा रही पूछताछ तक के हालात पर गोपनीय स्तर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस जिले को आतंकियों ने एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार शरणस्थली के रूप में भी प्रयोग किया है। आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल की सक्रियता के मामले भी सुर्खियों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 बरस पहले जैश ए मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए यहां पांच विदेशी नागरिकों को बंधक बनाने की घटना हो चुकी है। पाक के लिए जासूसी के आरोप में शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल पकड़ा जा चुका है।

वर्ष 2010 में रुड़की के गंगनहर थाना पुलिस के साथ एटीएस, एसटीएफ द्वारा पकड़े गये आईएसआई एजेंट आबिद अली उर्फ असद अली उर्फ अबू बकर उर्फ अजीत सिंह निवासी हंजरवाल, थाना ठोकर न्याजबेग, लाहौर से भी गोपनीय दस्तावेज और रुड़की छावनी का नक्शा बरामद किया जा चुका है।

उसने सहारनपुर के छुटमलपुर में रहकर यह जानकारियां एकत्रित की थी। मुंबई में आतंकी संगठन लश्कर के रियाज, अब्दुल लतीफ को मुंबई एटीएस ने पकड़ा था। उसके पास से सहारनपुर और मऊ के फोन नंबर मिले थे। करीब एक साल पहले लश्कर आतंकी अब्दुल सुभान के पुत्र आलम को भी दिल्ली पुलिस ने देवबंद से हिरासत में लिया था। वह यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।


उसने मुजफ्फरनगर दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर यहां के युवकों का ब्रेनवॉश कर संगठन से जोड़ा था। वह पाकिस्तान में लश्कर कंमाडर जावेद बलूची से संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed