फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In love, crazy devar and sister-in-law train junk, death in saharanpur

प्रेम में पागल देवर भाभी ट्रेन के आगे कूदे, मौत

Sat, 13 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
In love, crazy devar and sister-in-law train junk, death in saharanpur
रेलवे पटरी के पास से शव उठाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में प्रेम प्रसंग में देवर भाभी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। देवर की शादी 14 दिन पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद वह दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर आया था। दोनों के ट्रेन से कटने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव लढौरा गुर्जर निवासी 22 वर्षीय अरविंद पुत्र सुरेश की शादी 29 अप्रैल को हुई थी। दो दिन पहले ही 10 मई को वह ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर आया था। 11 मई की सुबह से अरविंद और उसकी भाभी सोनी गायब थे।
विज्ञापन


परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह सात बजे सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जनता एक्सप्रेस के चालक ने रामपुर मनिहारान स्टेशन पर सूचना दी कि रामपुर थाने की चुनैहटी चौकी के पास स्थित रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और युवक ट्रैक पर कटे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से उनकी पहचान कराई। उनकी पहचान लंढौरा गुर्जर निवासी अरविंद और उसकी भाभी सोनी के रूप में हुई। सोनी के दो बच्चे हैं।

सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर और रामपुर मनिहारान कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश गिरी ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है।


बृहस्पतिवार की रात किसी ट्रेन के सामने आकर दोनों ने आत्महत्या की है। परिवार अत्यधिक गरीब है। कार्रवाई करने से मना करने पर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed