{"_id":"576d7c574f1c1bb40cb48c31","slug":"holding-fake-excise-constable-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आबकारी सिपाही पकड़े, धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आबकारी सिपाही पकड़े, धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cops caught fake excise.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल के गांव सोहनचिडा में फर्जी आबकारी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने आए दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खासी मशक्कत करके ग्रामीणों के चंगुल से आरोपियों को छुड़ाया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दो युवक पुलिस लिखी बाइक पर नागल थाना क्षेत्र के गांव सोहनचिडा पहुंचे। वहां वे केवल की परचून की दुकान पर गए और खुद को आबकारी पुलिस के सिपाही बताते हुए दुकान की तलाशी लेने लगे।
यहां कुछ नहीं मिला तो वे इसके बाद गांव के ही महबूब की दुकान पर पहुंचे और दुकान में रखे डालडा घी को नकली बताते हुए रुपये मांगने लगे। दुकानदार ने इसका विरोध किया। शोरशराबा सुनकर गांव वाले भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान युवकों पर शक होने पर गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया और परिचयपत्र मांगा। पुलिसकर्मी होने का कोई सबूत न दे पाने पर ग्रामीणों ने उनकी धुनाई शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने खासी मशक्कत कर आरोपियों को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विपिन पुत्र बलवंत निवासी गांव सरावज्ञानी थाना नानौता तथा सोनू पुत्र प्रीतम चौरा थाना गागलहेड़ी बताए हैं।
थानाध्यक्ष सुधीर उज्ज्वल का कहना है कि गांव वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस युवकों का आपराधिक रिकार्ड देख रही है। इनमें से एक युवक विपिन नानौता थाने में होमगार्ड है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।