{"_id":"5a0358444f1c1bc45b8b4e05","slug":"holding-a-fake-note-of-thirty-lakhs-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीस लाख के नकली नोट पकड़े, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस लाख के नकली नोट पकड़े, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए नकली नोट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नकली नोटों से कारोबार करने जा रहे एक युवक को ग्राम पठलोकर के सरकारी ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 30.04 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। जबकि दो आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गए।
बुधवार को थाना बेहट पुलिस को नकली नोटों के लेनदेन किए जाने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुलिस ने बरौली से ताहलापुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने ग्राम पठलोकर के सरकारी ट्यूबवेल के पास से कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए देखा। इनमें से दो लोग स्कूटी पर बैठे थे। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार भाग खड़े हुए। जबकि तीसरे युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 30.04 लाख रुपये बरामद हुए। सभी नोट दो-दो हजार रुपये के थे। जब पुलिस ने उनकी जांच की तो सभी 1502 नोट नकली पाए गए। पुलिस ने जाली करेंसी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम अबुल हसन निवासी ग्राम हसनपुर कोतवाली देहात बताया। जबकि फरार हुए लोगों में एक का नाम ग्राम दतौली रांघड़ निवासी आसिफ प्रधान, जबकि दूसरे युवक को आसिफ का दोस्त बताया, जिसका नाम वह नहीं जानता है।
अबुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी चौधरी विहार में नाई की दुकान है। वहीं पर आसिफ प्रधान ने उसे सोने की डील करने की बात कही थी और पठलोकर के सरकारी नलकूप पर ये नोट पहुंचाने के लिए कहा था।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस आसिफ प्रधान और उसके साथी की तलाश कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन जाली करेंसी की छपाई कहां कराई गई। कितने और नकली नोट हैं, कहां पर इनको चलाया गया है।